10 जनवरी 2024 - 07:26
उत्तर कोरिया की धमकी, सियोल को मिट्टी में मिला देंगे

किम ने कहा कि प्योंगयांग "एकतरफा" टकराव शुरू नहीं करेगा, लेकिन "साथ ही, हम किसी भी युद्ध से नहीं घबराते।"

अमेरिका और उसके क्षेत्रीय घटक देशों की शत्रुता का सामना करने वाले उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन ने देश की परमाणु प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने पर जोर देते हुए कहा कि अगर दक्षिण कोरिया हमारी सुरक्षा और संप्रभुता को खतरा पहुंचाता है, तो हम इस देश को "मिट्टी में मिलाने" में कोई संकोच नहीं करेंगे।

उत्तर कोरिया के प्रमुख हथियार कारखानों के दौरे पर, उन्होंने दक्षिणी पड़ोसी देश को "मुख्य दुश्मन" बताते हुए कहा कि "आत्मरक्षा और परमाणु डिटेरेंस के लिए सैन्य क्षमताओं को मजबूत करने" को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। किम ने कहा कि प्योंगयांग "एकतरफा" टकराव शुरू नहीं करेगा, लेकिन "साथ ही, हम किसी भी युद्ध से नहीं घबराते।"

उत्तर कोरिया के नेता ने कहा कि यदि दक्षिण कोरिया उत्तर कोरिया के खिलाफ सैन्य बल का उपयोग करने की कोशिश करता है या उसकी संप्रभुता और सुरक्षा को खतरे में डालता है, तो हम अपनई पूरी क्षमता के साथ दक्षिण कोरिया को नष्ट करने में संकोच नहीं करेंगे।